लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर से नहीं हटाई जाएगी योद्धा-घोड़े की मूर्ति : ओडिशा सरकार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:29 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 जुलाई ओडिशा की राजधानी के मास्टर कैंटीन चौराहे पर लगी योद्धा-घोड़े की मूर्ति को यहां से कहीं और स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त तथा भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (बीएससीएल) के प्रमुख एस के सिंह ने कहा कि बलुआपत्थर की यह कलाकृति मास्टर कैंटीन चौराहे पर ही बरकरार रहेगी और सड़क की डिजाइन में इसके लिये मामूली सा बदलाव किया गया है।

यह मूर्ति कोणार्क के सूर्य मंदिर में मिली योद्धा और घोड़े की मूल प्रतिमा की प्रतिकृति है। बीएससीएल की योजना इसे राजभवन चौराहे पर स्थानांतरित करने की थी, जिससे भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर मल्टी मोडल केंद्र बनाने का रास्ता साफ हो सके। योद्धा-घोड़ा राज्य प्रशासन का आधिकारिक प्रतीक भी है।

विपक्षी भाजपा, कांग्रेस, प्रबुद्ध जन और मूर्तिकार इसे यहां से हटाए जाने का विरोध कर रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस मामले में दखल देते हुए और बीएमसी व बीएससीएल के अधिकारियों को फैसला बदलने तथा इस मूर्ति के आसपास के दायरे के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो