अदालत में पेश होने पर कंगना के खिलाफ जारी वारंट रद्द

By भाषा | Updated: March 25, 2021 20:35 IST2021-03-25T20:35:55+5:302021-03-25T20:35:55+5:30

Warrant issued against Kangana canceled on appearance in court | अदालत में पेश होने पर कंगना के खिलाफ जारी वारंट रद्द

अदालत में पेश होने पर कंगना के खिलाफ जारी वारंट रद्द

मुंबई, 25 मार्च गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि की शिकायत के सिलसिले में अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई की एक अदालत में पेश होने पर अदालत ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया।

अंधेरी मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने रनौत को सम्मन जारी करते हुए उन्हें एक मार्च को पेश होने का निर्देश दिया था।

कंगना के वकील रिजवान सिद्दकी ने कहा कि अभिनेत्री के पेश नहीं हो पाने पर अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया था। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री के अदालत में मौजूद रहने पर बृहस्पतिवार को अदालत ने वारंट रद्द कर दिया।

अख्तर ने कंगना के खिलाफ उनके संबंध में कथित तौर पर झूठे बयान देने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने बॉलीवुड में ‘भाई-भतीजेवाद’ के आरोप लगाए थे।

मुंबई पुलिस ने पिछले महीने अदालत को दी गई रिपोर्ट में कहा था कि प्रथम दृष्टया अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का मामला बनता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Warrant issued against Kangana canceled on appearance in court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे