लाइव न्यूज़ :

एसपी को तबादला करने की चेतावनी, कॉल ब्योरा होने के दावे पर शुभेंदु के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:46 IST

Open in App

तमलुक/कोलकाता, 20 जुलाई पेगासस स्पाईवेयर से कथित जासूसी गतिविधियां अंजाम दिए जाने को लेकर विवाद के बीच पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक शुभेंदु अधिकारी तब विवादों में फंस गए जब उन्होंने कहा कि उनके पास पूर्वी मेदिनीपुर जिला पुलिस अधीक्षक के कॉल का ब्योरा है। राज्य पुलिस ने इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अधिकारी के खिलाफ तमलुक थाने में मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने ने पूर्वी मेदिनीपुर के पुलिस प्रमुख अमरनाथ के. को ऐसा कुछ करने से परहेज करने की चेतावनी दी जिससे उनका स्थानांतरण कश्मीर के अनंतनाग या बारामूला हो जाए। उनकी टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस ने भाजपा विधायक और उनके 14 सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक मामला आपदा प्रबंधन कानून के तहत और एक मामला लोक सेवक को उसके कर्तव्य के पालन से रोकने के प्रयास का भी है।

अधिकारी ने सोमवार को पार्टी की बैठक में पुलिस अधीक्षक (एसपी) को संदेश देते हुए कहा, ‘‘फर्जी मामले दर्ज नहीं करें। मेरे पास यह साबित करने के लिए सबूत हैं कि वे फर्जी हैं। मैं इस तरह के आरोपों के संबंध में सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए जनहित याचिका दाखिल करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपका स्थानांतरण कश्मीर के अनंतनाग या बारामूला में हो जाए।’’

नंदीग्राम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके पास मुख्यमंत्री के ‘‘भतीजे (तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी) द्वारा की गयी कॉल का ब्योरा है और कहा कि अगर आपको राज्य सरकार का समर्थन प्राप्त है तो हमारे साथ केंद्र सरकार है।’’

संपर्क किए जाने पर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा, ‘‘हमने अधिकारी के खिलाफ मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास सभी कॉल रिकॉर्ड हैं। चूंकि वह कानून लागू करने वाली एजेंसियों में काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए उनके पास यह नहीं होना चाहिए।’’

कथित तिरपाल चोरी से संबंधित मामला समेत कई पुलिस जांचों का सामना कर रहे शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अच्छा होगा कि पुलिस अधिकारी ईमानदारी से अपना कार्य करें। अधिकारी के बयान के बाद राज्य में घमासान शुरू हो गया है। टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘शुभेंदु अधिकारी को तुरंत गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने साबित कर दिया है कि अभिषेक बनर्जी समेत कई लोगों की जासूसी करने के लिए पेगासस का इस्तेमाल किया जाता था। यह एक जघन्य अपराध है। केंद्र अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है।’’

हालांकि, अधिकारी के समर्थन में आते हुए प्रदेश भाजपा ने कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई होती है तो टीएमसी नेता मुकुल रॉय को भी गिरफ्तार करना चाहिए। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘भाजपा से जुड़ने के बाद मुकुल रॉय ने कहा था कि टीएमसी नेतृत्व वाली सरकार ने उनके फोन टैप कराए थे। उनका बयान सच था या गलत?’’ रॉय 2017 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले महीने रॉय फिर से टीएमसी में लौट गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र