लाइव न्यूज़ :

केरल के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 22:06 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से केरल में दो और तीन दिसंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है।

इसी के साथ राज्य के दक्षिण भाग में स्थित चार जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा और अलप्पुझा जिलों में तीन दिसंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि इन जिलों में चौबीस घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

तीन दिसंबर के लिए ही कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि इन जिलों में छह सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है।

दो दिसंबर के लिए तिरुवनंतपुरम समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अलप्पुझा और एर्नाकुलम समेत तीन अन्य जिलों में दो दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि इन जिलों में छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर तक बारिश होने की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के क्षेत्र के गहरे दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने और चक्रवाती तूफान के रूप में आगे बढ़ने की आशंका है।

इस अनुमान के बाद केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से बेहद सावधानी बरतने का आग्रह किया है और कहा है कि तिरुवनंतपुरम से एर्नाकुलम जिलों तक राहत शिविर लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों