लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के तीन तटीय जिलों में तूफान 'जवाद' को लेकर चेतावनी जारी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:40 IST

Open in App

अमरावती, दो दिसंबर आंध्र प्रदेश सरकार ने तीन उत्तरी तटीय जिलों में आधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि चक्रवाती तूफान 'जवाद' के शनिवार को बंगाल की खाड़ी के तट से टकराने की आशंका है।

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम के जिलाधिकारियों से बात की और तूफान के मद्देनजर उन्हें सभी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से कहा कि जहां भी जरूरत हो राहत शिविर लगाने की व्यवस्था करें।

जगन मोहन रेड्डी ने जिलाधिकारियों से कहा, ‘‘सुनिश्चित करें कि चक्रवाती तूफान के कारण किसी को कोई समस्या न हो। सतर्क रहें, खासकर निचले इलाकों और सर्वाधिक खतरे वाले क्षेत्रों के मामले में।’’

इस बीच, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त के कन्ना बाबू ने कहा कि शुक्रवार रात से बंगाल की खाड़ी के तट पर 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है और शनिवार सुबह तक इन हवाओं की रफ्तार 70-90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

चक्रवाती तूफान के परिणामस्वरूप उत्तरी तटीय जिलों में विभिन्न स्थानों पर मध्यम से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है