लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से लौटे प्रधानमंत्री का पालम हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी नेताओं ने रविवार को अमेरिका से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां पालम हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर पार्टी कार्यकर्ताओं और हवाईअड्डे के बाहर सड़क के किनारे खड़े लोगों से मुलाकात करने वाले मोदी ने उनका स्वागत करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।

भाजपा अध्यक्ष ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ मोदी की बैठकों, क्वाड बैठक और संयुक्त राष्ट्र में मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दृढ़ता से और स्पष्ट रूप से आतंकवाद तथा विस्तारवाद जैसे वैश्विक मुद्दों और खतरों पर भारत के विचारों को रखा।

भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न प्रकार के ढोल और वाद्य यंत्र बजाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और तरुण चुग, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद रमेश बिधूड़ी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत करने वालों में शामिल थे।

भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के आगमन से कुछ घंटे पहले हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में जमा हो गए। मोदी के लिए, एयरपोर्ट के बाहर लोगों का अभिवादन करने के लिए एक मंच भी तैयार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं