लाइव न्यूज़ :

1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर जीत की प्रतीक ‘‘स्वर्णिम विजय मशाल’’ का इंदौर में जोशीला स्वागत

By भाषा | Updated: September 29, 2021 15:31 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 29 सितंबर वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की शौर्यपूर्ण जीत के 50 साल पूरे होने के मौके को यादगार बनाने के लिए देश भर में निकाली जा रही "स्वर्णिम विजय मशाल" यात्रा का बुधवार को इंदौर में जोशीला स्वागत किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि देशभक्ति के माहौल में यह यात्रा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) के स्थानीय परिसर में पहुंची जहां बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में "स्वर्णिम विजय मशाल" को सलामी दी गई।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ परिसर से इस मशाल को पूरे सम्मान के साथ शहर के एक सभागृह में लाया गया जहां इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी ने इसकी अगवानी की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले बीएसएफ के पूर्व जवानों और उनके परिवारों का सम्मान भी किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि 1971 के युद्ध में भारत की जीत के 50वें वर्ष में प्रवेश के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लगातार जलती रहने वाली ज्योति से चार स्वर्णिम विजय मशालों को विजय दिवस के मौके पर 16 दिसंबर 2020 को प्रज्ज्वलित किया था।

उन्होंने बताया कि इस साल मनाए जा रहे "स्वर्णिम विजय वर्ष" के कार्यक्रमों के तहत चारों मशालों को 1971 के युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं के मूल निवास स्थानों सहित देश के विभिन्न भागों में ले जाया जा रहा है और इन मशाल यात्राओं के जरिये भारतीय सैनिकों के शौर्य तथा बलिदान की गाथाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन