लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण से निपटने के लिए वार्ड-वार टीमों का गठन, आनंद विहार पर विशेष ध्यान: पूर्वी दिल्ली महापौर

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:47 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के विभिन्न विभागों से लिये गये अधिकारियों की वार्ड-वार टीमों का गठन किया गया है, ताकि प्रदूषण से निपटने के लिए नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित किया जा सके। इसमें मुख्य ध्यान आनंद विहार के ‘हॉटस्पॉट’ इलाके पर दिया गया है। ईडीएमसी के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्य विभाग, पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं विभाग (डीईएमएस) और बागवानी विभाग सहित अन्य विभागों के सदस्यों की कुल 64 टीमों का गठन किया गया है।

अग्रवाल ने बताया, ‘‘नियमित रूप से निरीक्षण करने और उसके अनुरूप कार्रवाई करने के लिए ये टीमें, करीब एक हफ्ते पहले गठित की गईं। ये विशेष टीमें प्रदूषण से निपटने के लिए नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करेंगी। ’’

नियमों के उल्लंघन में निर्माण या भवनों आदि को ध्वस्त करने के स्थल को परदे से नहीं ढंकने से धूल प्रदूषण होना, पत्तियों और कचरा या अन्य कूड़ा को जलाना आदि शामिल हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रियल टाइम डेटा के मुताबिक शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार सुबह 244 थी, जो खराब श्रेणी में आती है।

ईडीएमसी के तहत दो क्षेत्र हैं--शाहदरा (उत्तर) और शाहदरा (दक्षिण), जिनमें 64 वार्ड हैं।

शहर में पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाका सहित कई वायु प्रदूषण हॉटस्पॉट हैं।

अग्रवाल ने कहा कि टीमें आनंद विहार इलाके के हॉटस्पॉट पर विशेष ध्यान देगी, जहां प्रदूषण का स्तर अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है