लाइव न्यूज़ :

वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशितों लोगों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले किया

By भाषा | Updated: March 3, 2021 23:16 IST

Open in App

छपरा (बिहार), तीन मार्च सारण जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में भुसाव के एक वार्ड सदस्य को अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक का नाम सद्दाम हुसैन (30) है जो मुखिया का चुनाव लड़ने की इच्छा रखते थे, मंगलवार की देर शाम हंसराजपुर गांव गए थे पर वापस नहीं लौटे और उनकी मोटरसाइकिल उनके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर पड़ी हुई मिली। परिजनों ने इसकी जानकरी तत्काकल स्थानीय थाने को दी थी।

पुलिस ने बुधवार की प्रातः सद्दाम हुसैन की मोटरसाइकिल मिलने की जगह से कुछ दूरी पर गेहूं के एक खेत से उनका का शव बरामद किया। हुसैन को तीन गोली मारी गई है।

इस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पथराव किया और बाद में जलालपुर थाना के वाहन में आग लगा दी तथा पुलिस उपाधीक्षक मुनेश्वर प्रसाद सिंह के वाहन तथा बनियापुर थाना के एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने वारदात स्थल का जायजा लेने के साथ आक्रोशित लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत कराया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय छपरा भिजवायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर – मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो