लाइव न्यूज़ :

इंदौर के सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के साथ वार्ड बॉय ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:51 IST

Open in App

इंदौर, तीन अगस्त मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक सरकारी अस्पताल में 50 वर्षीय महिला मरीज के साथ बलात्कार करने के आरोप में अस्पताल के वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

संयोगितागंज पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि घटना 28 जुलाई को इन्दौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाईएच) में हुई और सोमवार को 32 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले धार की रहने वाली महिला 28 जुलाई को डायलिसिस कराने के लिए एमवाई अस्पताल में आई थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान वार्ड बॉय कथित तौर पर कपड़े बदलने के लिए उसे एक अलग कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने महिला को पुलिस के पास जाने से रोकने के लिए उसे सामाजिक बदनामी का डर बताया और दो दिनों के लिए उसे अस्पताल के निजी वार्ड में रखा। उन्होंने कहा कि बाद में आरोपी ने महिला को एक हजार रुपये देकर घर वापस भेज दिया।

उन्होंने बताया कि दो दिन बाद पीड़िता ने कथित घटना की जानकारी मीडिया को दी और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद घटना का खुलासा हुआ।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं