लाइव न्यूज़ :

कोविड सेंटर में भर्ती महिला से वार्ड ब्वॉय ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 18, 2021 18:26 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 18 अप्रैल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक निजी अस्पताल द्वारा एक होटल में बनाये गये कोविड सेंटर में 50 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म का कथित रूप से प्रयास करने पर वॉर्ड ब्वॉय को गिरफ्तार किया गया है।

ग्वालियर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया, ‘‘लोटस अस्पताल द्वारा होटल गोल्डन विलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में 50 वर्षीय महिला कोरोना मरीज के रूप में भर्ती थी। वहां शनिवार-रविवार की रात में वॉर्ड ब्वॉय विवेक लोधी ने दो बार उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की और महिला एवं उसके परिजनों के शोर मचाने पर वहां से भाग गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद पुलिस की एक टीम सक्रिय हुई और आरोपी वॉर्ड ब्वॉय विवेक लोधी को गिरफ्तार कर लिया।’’

पीड़िता के जेठ ने बताया कि उनके छोटे भाई की पत्नी को 16 अप्रैल को शिवपुरी से ग्वालियर में लोटस अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस अस्पताल ने उसे गोल्डन विलेज होटल में बनाए गए कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया। मरीज का ऑक्सीजन लेबल भी कम था और उसे ऑक्सीजन दी जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘17 अप्रैल की रात को करीब 11 बजे वॉर्ड ब्वॉय विवेक लोधी ने मरीज से पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ तो नहीं है। महिला ने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है, तो वॉर्ड ब्वॉय लोधी ने इलाज के बहाने उनके कपड़ों के भीतर हाथ डालकर छेड़छाड़ करना शुरू कर दी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ पहले तो महिला को लगा कि शायद यह इलाज का तरीका है, लेकिन समझ आते ही उन्होंने तुरंत विरोध किया। विरोध के बाद वॉर्ड ब्वॉय वहां से चला गया। लेकिन रात को 12 बजे वह फिर से आया और दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। महिला जोर से चिल्लाई तो उसके परिजन आ गए।’’

पीड़िता के जेठ ने बताया कि परिजनों ने तुरंत वहां तैनात डॉ. प्रशांत अग्रवाल को बुला लिया। इस बीच डॉक्टर और दूसरे पैरामेडिकल स्टाफ ने आरोपी वॉर्ड ब्वॉय को वहां से भगा दिया और महिला के परिजनों के साथ मारपीट कर दी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी परिजन कंपू थाने में पहुंच गए और उन्होंने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धाराओं 376 और 354 के तहत मामला दर्ज करा दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने डॉ. अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया।

महिला के रिश्तेदार के मुताबिक डॉ. अग्रवाल ने आरोपी वॉर्ड ब्वॉय को वहां से भगाने में मदद की है।

जब मामला गंभीर हो गया तो पुलिस आरोपी को खोजने में लग गई।

इस बारे में पूछे जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि पीड़िता परिजनों द्वारा डॉ. प्रशांत अग्रवाल पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू