लाइव न्यूज़ :

बीजीबीएस की सफलता को लेकर धनखड़ और मित्रा के बीच जुबानी जंग तेज

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:25 IST

Open in App

कोलकाता, 11 नवंबर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पूर्व मंत्री अमित मित्रा से बृहस्पतिवार को यह स्पष्ट करने के लिये कहा कि उनके दावे के अनुसार राज्य के किस भाग में 12.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है।

इससे, बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के पांच संस्करणों से राज्य को प्राप्त निवेश को लेकर दोनों के बीच चल रहा वाकयुद्ध नए मोड़ पर पहुंच गया है।

मित्रा ने पिछले सप्ताह राज्य के वित्त मंत्री का पद छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया गया। उन्होंने बुधवार को धनखड़ के इन आरोपों का खंडन किया था कि उन्होंने बीजीबीएस के पांच संस्करणों में प्रस्तावित निवेश पर सवालों का जवाब नहीं दिया।

मित्रा ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को एक पत्र लिखकर इनका विवरण दिया था।

धनखड़ ने ट्वीट किया, ''मैं ममता बनर्जी सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार से यह बताने का आग्रह करता हूं कि उनके चार पन्नों के पत्र में कहां लिखा है कि बीजीबीएस के पांच संस्करणों में बंगाल के किस हिस्से में 12.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है, जैसा कि दावा किया गया है।''

उन्होंने यह भी पूछा कि कौन सी कंपनियां निवेश कर रही हैं और ऐसी परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति क्या है।

धनखड़ ने ट्वीट के साथ जुड़े एक वीडियो में कहा, “मैं उनसे यह स्पष्ट करने का भी आग्रह करता हूं कि इस तरह के निवेश से कितनी नौकरियां पैदा हुई हैं।”

इस वीडियो में उन्होंने मित्रा से अगस्त, 2020 में उनके द्वारा उठाए गए सवालों का उत्तर देने के लिए कहा।

धनखड़ ने दावा किया कि सितंबर, 2020 में मित्रा के चार पन्नों के पत्र में उनके द्वारा मांगी गई कोई जानकारी नहीं थी।

धनखड़ ने मंगलवार को ममता बनर्जी सरकार से राज्य में किए गए निवेश पर तथ्यों को दर्शाते हुए बीजीबीएस पर एक श्वेत पत्र लाने का आह्वान किया था।

उन्होंने ट्वीट किया था कि जमीनी हकीकत इन संस्करणों की शानदार सफलता के दावों को झुठलाती है।

धनखड़ के आरोप का जवाब देते हुए, मित्रा ने बुधवार को ट्वीट किया, “यह चौंकाने वाली बात है कि जब मैं आधिकारिक तौर पर सम्मेलनों के संबंध में चार पन्नों का पत्र लिखकर जवाब दे चुका हूं, फिर भी वह जवाब मांग रहे हैं।”

तृणमूल कांग्रेस सरकार अगले साल की शुरुआत में बीजीबीएस के एक और संस्करण की तैयारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं