लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा, आप सरकार में कोविड टीकाकरण को लेकर जुबानी जंग

By भाषा | Updated: June 22, 2021 00:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार जारी टीकाकरण अभियान को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही है। वहीं, आम आदर्मी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कोविड टीके के बजाय विज्ञापन पर पैसे खर्च कर रही है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली के अधिकारियों पर 21 जून से सभी के लिए मुफ्त कोविड टीका उपलब्ध कराने को लेकर उसे धन्यवाद देते हुए, अखबारों में विज्ञापन देने का दबाव डाला है जबकि शहर को 2.94 करोड़ खुराक की जरूरत होने के बावजूद अब तक केवल 57 लाख खुराकें ही मिली हैं।

सिसोदिया ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया, “लोगों को विज्ञापनों की नहीं, टीकों की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री से अगले दो महीनों में 2.3 करोड़ और खुराक की आपूर्ति करने का अनुरोध करता हूं। मैं वादा करता हूं कि हम आपका प्रचार करेंगे...पूरी दिल्ली में विज्ञापन प्रकाशित कराएंगे, लेकिन आप राज्यों को बिना टीका दिए ऐसा करने के लिए कहते रहे हैं।”

सात जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार 21 जून से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों का मुफ्त में टीकाकरण कराएगी और केंद्र सरकार राज्यों को टीकों की खुराकें वितरित करेगी।

इस बीच, दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, “ मुख्यमंत्री केजरीवाल ने टीका खरीदने की आजादी मांगी और केंद्र सरकार ने उन्हें इसकी अनुमति दी। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में टीका खरीदने में विफल होने के बाद उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार राज्यों के लिए टीका खरीदे।”

उन्होंने कहा, “ यह बिल्कुल साफ है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने टीका खरीद में नाकाम रहने पर टीकाकरण को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे