लाइव न्यूज़ :

मप्र में उपुचनाव से पहले किसान कल्याण को लेकर कांग्रेस व भाजपा में वाकयुद्ध

By भाषा | Updated: October 23, 2021 23:27 IST

Open in App

भोपाल, 23 अक्टूबर मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह होने वाले उपचुनावों से पहले सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच शनिवार को उस समय वाकयुद्ध शुरू हो गया जब प्रदेश सरकार ने घोषणा की कि उसने किसानों के खातों में 1,540 करोड़ रुपए जमा कराए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने रैलियों के दौरान दावा किया, ‘‘इससे पहले, लाखों किसानों को अपात्र घोषित कर वसूली के नोटिस दिए गए थे। अधिकारी प्रतिदिन ऐसे किसानों को वसूली के लिए धमका रहे हैं, गरीब किसान कर्ज लेकर, गहने गिरवी रखकर राशि वापस कर रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल उपचुनावों के कारण किसानों के खाते में पैसे डाल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही चुनाव खत्म होगें किसानों को पैसे की वसूली के लिए नोटिस भेजा जाएगा... यह किसान की सम्मान निधि किसान अपमान निधि बन गई है।’’

कमलनाथ ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने स्वीकार किया था कि मुख्यमंत्री के रुप में उनके (कमलनाथ) 15 महीने के कार्यकाल के दौरान 27 लाख किसानों के फसल ऋण माफ किए गए थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं में घोषणा की कि उन्होंने 77 लाख किसाना परिवारों के खातों में 1,540 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को दर्द होता है क्योंकि हमने किसानों के खातों में पैसा जमा कराया है।’’ उन्होंने कांग्रेस पर पूर्व में कृषि ऋण माफी के वादे पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र जहां किसानों को तीन किश्तों में सालाना छह हजार रुपए प्रदान करता है वहीं राज्य सरकार उन्हें दो किश्तों में चार हजार रुपए प्रदान करती है।’’

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए शनिवार को प्रचार तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के अलावा भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी जनसभाओं को संबोधित किया।

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के तहत खंडवा लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट में 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos