लाइव न्यूज़ :

शाह की झारग्राम रैली रद्द होने पर भाजपा एवं तृणमूल के बीच वाकयुद्ध

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:46 IST

Open in App

झारग्राम (पश्चिम बंगाल), 15 मार्च हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते झारग्राम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली रद्द होने पर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि असली गड़बड़ी ‘कम भीड़’ थी जबकि भाजपा नेता ने खचाखच भरे ग्राउंड का वीडियो ट्वीट किया।

शाह को सोमवार को झारग्राम में एक रैली को संबोधित करना था लेकिन उन्होंने डिजिटल तरीके से संक्षिप्त भाषण ही दिया।

शाह ने डिजिटल तरीके से रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ मैं प्रचार के लिए जा रहा था। दुर्भाग्य से मेरा हेलीकॉप्टर खराब हो गया और मैं आपसे मिल नहीं पाया।’’

नंदीग्राम में मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के घायल होने पर कटाक्ष करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ मेरे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी हो गयी लेकिन मैं इसे साजिश नहीं कहूंगा।’’

बनर्जी नंदीग्राम में 10 मार्च को प्रचार के दौरान एक घटना में चोटिल हो गयी थीं, उनके पैर, सिर एवं सीने में चोट लगी थी। तृणमूल ने इसे ‘उनकी जान लेने की भाजपा की साजिश’ करार दिया ।

तृणमूल कांग्रेस ने तुरंत शाह पर पलटवार किया। पार्टी ने कुछ तस्वीरें साझा की जिनमें कम भीड़ और कुर्सियां खाली नजर आ रही है । पार्टी ने दावा कि शाह की योजना इसी के चलते अंतिम घड़ी में बदली।

तृणमूल सांसद और मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘झारग्राम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की निर्धारित रैली किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते रद्द कर दी गयी, ऐसा जान पड़ता है। लेकिन रैली के फोटो जो मुझे मिले हैं, उनमें कम भीड़ नजर आती है।....’’

मुख्यमंत्री ने पुरूलिया जिले में एक जनसभा में शाह पर कटाक्ष किया, ‘‘ यदि उन्होंने अनुरोध किया होता हम वहां कुछ लोगों को भेज देते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे