लाइव न्यूज़ :

वक्फ बोर्ड : मुस्लिम लीग ने मुख्यमंत्री विजयन पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:05 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 11 दि्संबर पिनराई विजयन द्वारा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की राजनीतिक साख पर सवाल उठाने के एक दिन बाद, केरल में कांग्रेस के प्रमुख गठबंधन सहयोगी के एक शीर्ष नेता ने शनिवार को मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वह कम्युनिस्ट हैं।

माकपा और मुस्लिम लीग के बीच तेज होती सियासी जंग के बीच, कोझिकोड शहर की पुलिस ने यहां समुद्र तट पर पार्टी द्वारा आयोजित विशाल रैली में भाग लेने के दौरान कोविड ​​दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में दस हजार मुस्लिम लीग कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों को राज्य लोक सेवा आयोग को सौंपने के सरकार के फैसले के खिलाफ बृहस्पतिवार को अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आईयूएमएल ने इस रैली का आयोजन किया था।

विजयन ने शुक्रवार को वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर आईयूएमएल पर हमला करते हुए उससे यह स्पष्ट करने को कहा था कि यह राजनीतिक दल है या धार्मिक संगठन।

आईयूएमएल के खिलाफ मुख्यमंत्री के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लीग के वरिष्ठ नेता और विधायक एम के मुनीर ने पूछा, “क्या पिनराई कम्युनिस्ट हैं?” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि साम्यवाद की पुरानी परिभाषा के अनुसार, विजयन कम्युनिस्ट नहीं हैं।

आईयूएमएल नेता ने दावा किया कि कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता भी मानते हैं कि विजयन कम्युनिस्ट नहीं हैं।

यहां मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री मुनीर ने आज कहा कि मुस्लिम लीग एक राजनीतिक पार्टी थी और यह 1967-1969 के दौरान कम्युनिस्ट नेता ई एम एस नंबूदरीपाद के नेतृत्व वाली वाम सरकार की प्रमुख सहयोगी थी।

मुस्लिम लीग के नेता ने कहा कि रैली में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने से डरे मुख्यमंत्री की पुलिस को लीग के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज करने पड़े। मुनीर ने कहा कि वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह