Waqf Amendment Bill: वक्फ की 90 प्रतिशत से अधिक संपत्ति विवादित?, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा-मामले अदालत में लंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2025 19:41 IST2025-04-02T19:40:13+5:302025-04-02T19:41:27+5:30

Waqf Amendment Bill: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कामकाज में सुधार, जटिलताओं को दूर करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रौद्योगिकी-संचालित प्रबंधन शुरू करना है।

Waqf Amendment Bill live Bihar Governor Arif Mohammad Khan said 90 percent Waqf properties disputed case pending in court | Waqf Amendment Bill: वक्फ की 90 प्रतिशत से अधिक संपत्ति विवादित?, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा-मामले अदालत में लंबित

file photo

Highlightsस्कूलों का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका का उल्लेख किया।इससे केवल अमीर वर्ग के उद्देश्य की पूर्ति की जा रही हैं।धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही वक्फ संपत्ति ढूंढना मुश्किल है।

मथुराः बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को कहा कि वक्फ की 90 प्रतिशत से अधिक संपत्ति विवादित है और मामले अदालत में लंबित हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल खान ने यह बात कही। खान ने कहा, "कॉलेज, विश्वविद्यालय या अनाथालय चलाने जैसे धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जा रही वक्फ संपत्ति ढूंढना मुश्किल है और इससे केवल अमीर वर्ग के उद्देश्य की पूर्ति की जा रही हैं।" इससे पहले महावन तहसील के अंतर्गत आने वाले लोहवन ​​में दो नए पुनर्निर्मित सरकारी स्कूलों का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने परिवर्तन में शिक्षा की भूमिका का उल्लेख किया।

उन्होंने समाज के उत्थान के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया, जिसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कामकाज में सुधार, जटिलताओं को दूर करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रौद्योगिकी-संचालित प्रबंधन शुरू करना है।

Web Title: Waqf Amendment Bill live Bihar Governor Arif Mohammad Khan said 90 percent Waqf properties disputed case pending in court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे