लाइव न्यूज़ :

मध्यस्थ के जरिए विवाद सुलझाना चाहते हैं: मुंडे, महिला ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:04 IST

Open in App

मुंबई, 29 जनवरी महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे और उनकी पूर्व प्रेमिका ने बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उन्होंने एक मध्यस्थ के जरिए आपसी विवाद सुलझाने का फैसला किया है।

मुंडे ने दिसंबर में उच्च न्यायालय में मानहानि का एक मुकदमा दर्ज करके अनुरोध किया था कि महिला को उसके सोशल मीडिया खातों पर उनकी निजी तस्वीरें एवं वीडियो पोस्ट करने से रोकने का आदेश दिया जाए।

यह महिला मुंडे के दो बच्चों की मां भी है।

मुंडे ने अपने मुकदमे में दावा किया कि महिला ने इस प्रकार की कई तस्वीरें अपलोड की हैं।

अदालत ने 16 दिसंबर को दिए अंतरिम आदेश में महिला को निर्देश दिया था कि वह आगामी आदेश आने तक मुंडे की कोई निजी तस्वीर या वीडियो अपने सोशल मीडिया खातों पर अपलोड नहीं करे।

जब यह मामला बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति ए के मेनन की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया, तो मंत्री और महिला के वकीलों ने अदालत को बताया कि दोनों ने मध्यस्थ के जरिए अदालत के बाहर आपसी विवाद सुलझाने का फैसला किया है।

दोनों पक्षों ने मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश वी के ताहिलरमानी को मध्यस्थ बनाए जाने पर सहमत होते हुए अपनी सहमति की शर्तें पेश कीं।

न्यायमूर्ति मेनन ने इन्हें स्वीकार कर लिया और मध्यस्थ से एक प्रारंभिक बैठक तय करने का अनुरोध किया।

इस महीने की शुरुआत में महिला की बहन ने मुंडे के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसने बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू