लाइव न्यूज़ :

पूरी दुनिया के सुपरहीरो प्रशंसकों के लिए फिल्म बनाना चाहता था: तोविनो थॉमस

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:42 IST

Open in App

(कोमल पंचमटिया)

मुंबई, 23 दिसंबर मलयालम अभिनेता तोविनो थॉमस ने कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘मिन्नल मुरली’ केरल के कराकुलम के एक आम इंसान की कहानी है जिसके पास एक दिन दिव्य शक्तियां आ जाती हैं लेकिन वह हॉलीवुड फिल्मों के सुपरहीरो की तरह ऊंची-ऊंची इमारतों पर उड़ने नहीं लगता है।

थॉमस ने कहा कि बासिल जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक स्थानीय सुपरहीरो की कहानी है, जो पारंपरिक कहानी की तरह अगले ही दिन खलनायकों से नहीं लड़ता है।

थॉमस ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया, ‘ ‘हम एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे जो दुनिया भर के सुपरहीरो फिल्म के प्रशंसकों समेत ऐसे आम दर्शकों को भी पसंद आए जिन्होंने ऐसी कम ही फिल्में देखी हैं। मैंने इसके लिए अपने अभिभावकों के बारे में सोचा जो ‘स्पाइडर मैन’ जैसी फिल्में नहीं देखते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी एक आम इंसान की है, जिसके पास दिव्य शक्तियां आ जाती हैं लेकिन वह तुरंत दुनिया बचाने की मुहिम पर नहीं निकल जाता है। वह अपनी शक्तियों के साथ प्रयोग करता है। फिल्म में उसे दीवार तोड़ते, पंखे से लटकने समेत इस तरह की अन्य गतिविधियां करते दिखाया गया है।

‘मिन्नल मुरली’ में थॉमस सुपरहीरो जैसन की भूमिका में हैं, जो आकाशीय बिजली की चपेट में आता है और दिव्य शक्तियां उसमें समाहित हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि यह हॉलीवुड के सुपरहीरो की नकल नहीं है। इसका सुपरहीरो धोती और चप्पल पहनता है। यह फिल्म शुक्रवार को ऑनलाइन प्रसारण मंच नेटफ्लिक्स पर मलयालम के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में डबिंग के साथ रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO