लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में वांछित माओवादी भास्कर पांडे गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:47 IST

Open in App

देहरादून, 13 सितंबर उत्तराखंड पुलिस ने प्रदेश में माओवादी गतिविधियों के ताबूत में आखिरी कील ठोंकते हुए सोमवार को कुख्यात माओवादी नेता भास्कर पांडे को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रदेश के आखिरी वांछित माओवादी पांडे को अल्मोड़ा पुलिस और उत्तराखंड विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की एक संयुक्त कार्रवाई में हल्द्वानी रेलेवे स्टेशन के पास से तब गिरफ्तार किया गया जब वह एक कोरियर को पेनड्राइव और कुछ लिखित सामग्री देने जा रहा था ।

उन्होंने बताया कि पांडे 20,000 रू का इनामी अपराधी है और उस पर 2017 के अल्मोड़ा और नैनीताल में लोक संपत्ति अधिनियम और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत तीन मुकदमे दर्ज हैं जिनमें वह फरार चल रहा था ।

प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान पांडे के खिलाफ धारी तहसील में सरकारी जीप जलाने का भी आरोप है । पुलिस ने हाल ही में पुलिस ने उस पर इनाम बढाकर 50,000 रू करने का प्रस्ताव भेजा था ।

भास्कर पांडे किसान आंदोलन में भी काफी सक्रिय था और उसे खीम सिंह बोरा का सबसे करीबी साथी माना जाता है जिसे उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने पकड़ा है ।

पुलिस ने बताया कि पांडे द्वारा भारत में कई जगह माओवाद से संबंधित प्रशिक्षण लिया गया और अपने कई साथियों के साथ मिलकर यहां अपने क्रियाकलापों को अंजाम देने की कोशिश की ।

पांडे को गिरफ्तार करने वाली टीम को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 20,000 रू का इनाम तथा मेडल देने की घोषणा की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO