दिल्ली के नेहरू विहार से वांछित अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:03 IST2021-10-28T20:03:18+5:302021-10-28T20:03:18+5:30

Wanted criminal arrested from Delhi's Nehru Vihar | दिल्ली के नेहरू विहार से वांछित अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली के नेहरू विहार से वांछित अपराधी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके से हथियारबंद लूट के मामले में वांछित 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पहाड़गंज निवासी अभिमन्यु पहले लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के आठ मामलों में शामिल था।

पुलिस ने कहा कि वह अपराध करने के बाद मोटरसाइकिल का रंग और उसकी नंबर प्लेट बदल देता था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना दी गई कि अभिमन्यु नेहरू विहार आएगा। पुलिस ने जाल बिछाकर बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने कहा कि पूछताछ में अभिमन्यु ने खुलासा किया कि जुलाई में उसने अपने साथियों मोहित और प्रियांशु के साथ देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में बंदूक दिखाकर लूट की थी। उसके साथियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वह भागने में सफल रहा।

पुलिस ने कहा कि वह अपने सहयोगियों योगेश और रोनित के साथ वाहन चोरी और झटपमारी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभिमन्यु की मां के नाम से पंजीकृत एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बाइक का असली रंग काला था लेकिन गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए इसे नीले रंग से रंगवा दिया था।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से तीन मोटरसाइकिल और दो स्कूटर बरामद किए गए हैं। चोरी की मोटरसाइकिलों को नंबर प्लेट बदलने के बाद मेट्रो की पार्किंग में खड़ा किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wanted criminal arrested from Delhi's Nehru Vihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे