लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 8, 2021 01:30 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), सात अक्टूबर दो दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित एक बदमाश यहां लोनी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से बृहस्पतिवार को घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब नियमित जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रुकने का इशारा, लेकिन वह रुकने के बजाय पीछे मुड़कर भाग गया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि घायल की पहचान शौकीन उर्फ मोटा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बागपत का रहने वाला है। वह दो दर्जन मामलों में वांछित था। उसके पास से 315 बोर की एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?