लाइव न्यूज़ :

बिहार में हत्या के तीन मामलों में वांछित अपराध दक्षिणपूर्व दिल्ली के जैतपुर से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 28, 2021 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर बिहार में हत्या के तीन मामलों में कथित रूप से लिप्त 33 वर्षीय एक व्यक्ति को दक्षिणपूर्व दिल्ली के जैतपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के छपरा सारण निवासी सुरेश तिवारी के रूप में की गयी है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) जसमीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तिवारी पिछले दो महीने से दक्षिणपूर्व दिल्ली में छुपा है। पुलिस को सोमवार को पता चला कि तिवारी सौरभ विहार के लवकुश चौक पर आएगा, इस सूचना के आधार पर उसे कल अपराह्न करीब साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया गया।

सिंह के अनुसार, तिवारी के पास से एक अर्धस्वचालित पिस्तौल एवं दो कारतूस जब्त किये गये गय हैं। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक वह बिहार में कथित तौर पर हत्या के तीन मामलों में लिप्त रहा है और बिहार के ही रिविलगंज थानाक्षेत्र में रंगदारी एवं डकैती से संबंधित हत्या के एक मामले में फरार रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 अक्टूबर को तिवारी रिविलगंज में एक स्थानीय डॉक्टर के क्लिनिक पर गया एवं उसने उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी, जब डॉक्टर ने यह रकम देने से मना कर दिया, तब उसने उसपर चाकू से कई बार वार किया।

पुलिस के अनुसार, तिवारी ने क्लिनिक से 20,000 रुपये भी लिये, तथा डॉक्टर की हत्या के बाद वह दिल्ली आ गया एवं जैतपुर में छुप गया।

पुलिस के मुताबिक तिवारी ने 18 अप्रैल, 2016 को अपने भाई मुकेश तिवारी को उसकी शादी के दिन ही छुरा मारकर हत्या कर दी। उससे पहले उसने 2005 में जुआ में जीते पैसे के बंटवारे के मुद्दे पर सुधार राय को मार डाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह