लाइव न्यूज़ :

चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर विस्फोट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:15 IST

Open in App

चेन्नई, 22 मई चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 2014 में बम विस्फोट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस विस्फोट में एक महिला की मौत हो गयी थी, जबकि 14 यात्री घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि पांच मई को लूटपाट के एक मामले की जांच के दौरान आरोपी रफी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और तीन अन्य की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने आभूषण दुकान के मालिक से लूटपाट की थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दोनों आभूषण विक्रता पर नजर रख रहे थे और मौका पाकर उन्होंने लूटपाट की।’’

शिकायत मिलने पर पिरियामेट पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि 2014 में सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर विस्फोट मामले में रफी की तलाश थी और एक साल से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट लंबित था।

सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक मई 2014 को बेंगलुरु-गुवाहाटी ट्रेन के दो डिब्बों में पांच मिनट के अंतराल पर कम तीव्रता वाले दो बम के विस्फोट में एक महिला की मौत हो गयी थी और 14 अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह