लाइव न्यूज़ :

मिस यूनिवर्स 2021 में भारत को गौरवान्वित करना चाहती हूं : हरनाज संधू

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:17 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर मॉडल हरनाज संधू ने कहा है कि ‘लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021’ का खिताब जीतना इस विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है, लेकिन उन्हें यकीन है कि वह विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस यूनिवर्स 2021’ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाली हैं।

चंडीगढ़ की मॉडल को पिछले सप्ताह लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का ताज पहनाया गया।

संधू (21) ने कहा कि जीत की खबर पर अब भी वह विश्वास नहीं कर पा रही हैं, हालांकि उन्होंने ‘मिस यूनिवर्स 2021’ के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन इस साल इजराइल में होने वाला है।

संधू ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह हकीकत जैसा महसूस हो रहा है और मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं ईश्वर की कितनी शुक्रगुजार हूं जो मेरी यात्रा में हर वक्त मेरे साथ रहा है। लेकिन इस खिताब के मिलने से मुझ पर इस विरासत को पूरी निष्ठा और जुनून के साथ आगे बढ़ाने की जिम्मेदारियां भी बढ़ गयी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मैं खुद को प्रस्तुत करते समय अपने देश की सबसे सुंदर छवि को पेश करूं और ‘मिस यूनिवर्स 2021’ में भारत को गौरवान्वित करूं। साथ ही मैं इसे भारत और इजराइल के बीच संबंधों को मजबूती देने के अवसर के तौर पर भी देखती हूं।’’

मॉडल लोक प्रशासन में मास्टर की डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना भी अपने आप में ‘‘बहुत बड़ी सफलता’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित