लाइव न्यूज़ :

किसानों की समृद्धि, उनका सम्मान सुनिश्चित करना चाहते हैं: मोदी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:45 IST

Open in App

कोयंबटूर, 25 फरवरी किसानों के कल्याण के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह बिचौलियों पर उनकी निर्भरता को समाप्त कर उनके जीवन में समृद्धि और सम्मान सुनिश्चित करना चाहते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पूर्व यहां कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद भाजपा की ओर से आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार कृषि क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव लाना चाहती है।

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसान संगठन द्वारा लगभग चार महीने से किये जा रहे आंदोलन को देखते हुए प्रधानमंत्री का यह बयान काफी महत्व रखता है।

मोदी ने कहा कि सालों तक छोटे व्यवसायियों और छोटे किसानों को नजरअंदाज किया गया लेकिन राजग की सरकार ने इन दोनों वर्गों को शीर्ष प्राथमिकता में रखा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के छोटे किसानों के लिए काम करने का सम्मान मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। पिछले सात सालों में छोटे किसानों के लिए हमारी कोशिशों का लक्ष्य उन्हें एक सम्मान भरी जिंदगी और समृद्धि देना रहा है।’’

कृषि के क्षेत्र में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कृष क्षेत्र में आमूलचूल बदलाव लाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो