लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को सम्मानजनक तरीके से दर्शाने वाली फिल्मों में काम करना चाहती हूं: ज्योतिका

By भाषा | Updated: October 16, 2021 16:11 IST

Open in App

मुंबई, 16 अक्टूबर दक्षिण भारत की अभिनेत्री ज्योतिका ने कहा कि उनकी नई फिल्म ‘उडानपिराप्पे’ में उन्हें खुद की उम्र से थोड़ी ज्यादा उम्रदराज किरदार अदा करने का मौका मिला और इसे उन्होंने स्वीकार किया क्योंकि उनका मानना है कि फिल्मों में इस तरह की भूमिका महिलाओं के लिए दुर्लभ तौर पर ही लिखी जाती है।

फिल्म एक ऐसे भाई-बहन की कहानी है जो वर्षों से गहरे मतभेद का सामना कर रहे परिवार को एकजुट करने का प्रयास करते हैं। इस फिल्म में वैरावन का किरदार शशि कुमार ने और माथंगी का किरदार ज्योतिका ने अदा किया है।

‘’उडानीपिराप्पे’ फिलहाल तमिल और तेलुगु भाषा (रक्त संबंधम) में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो रहा है।

‘खुशी’, ‘पेराझगन’, ‘चंद्रमुखी’ और ‘मोझी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं ज्योतिका का कहना है कि इस फिल्म ने उन्हें एक ऐसा किरदार अदा करने का मौका दिया, जिस तरह का अनुभव उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। ज्योतिका ने कहा कि महिला कलाकारों को समय के साथ अपनी पसंद की फिल्में करने का मौका बहुत कम ही मिलता है इसलिए ऐसे में जब कलाकार को अलग-अलग आयु वर्ग के किरदार अदा करने का मौका मिलता है तो यह ‘अच्छा’ है।

ज्योतिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म निर्माता प्रियदर्शन की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ से 1998 में की थी और वह तमिल फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह अब अपने करियर में ऐसे मुकाम पर हैं, जहां वह ऐसे किरदार चुनना चाहती हैं जो महिलाओं का प्रतिनिधित्व ईमानदारी से करते हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?