लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव 2022: इस बार गुजरात के लोगों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का फैसला किया है, चुनावी रैली में बोले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: November 6, 2022 22:42 IST

उन्होंने कहा कि लोगों ने एक बार फिर राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनने का मन बना लिया है और उन्होंने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का फैसला किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि लोगों ने एक बार फिर राज्य में भाजपा को चुनने का मन बना लिया हैसाथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- राज्य की जनता ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का फैसला किया हैभगवा पार्टी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के आदिवासी बेल्ड कपराड़ा पहुंचे थे

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। रविवार को सत्तादल का प्रचार प्रसार करने के लिए भगवा पार्टी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के आदिवासी बेल्ड कपराड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी संभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के लोग पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं।  

पीएम मोदी ने कहा कि न केवल गुजरात में देश लेकिन दुनिया में शायद ही कभी ऐसा हुआ हो जहां कोई राजनीतिक दल इतने लंबे समय से लोगों की सेवा कर रहा हो। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी एबीसीडी आदिवासी के लिए ए से शुरू होती है। मैंने अपने आदिवासी भाइयों और बहनों का आशीर्वाद लेकर गुजरात में अपना चुनाव अभियान शुरू किया है। गुजरात की जनता ने एक बार फिर बीजेपी को चुनने का मन बना लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का फैसला किया है।”

“दिल्ली में बैठकर, मुझे इनपुट मिल रहे हैं कि बीजेपी इस बार गुजरात में रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी। इस चुनाव में मैंने गुजरात बीजेपी से कहा है कि मैं जितने समय की जरूरत है, मैं उपलब्ध हूं. और इस बार मैं अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं। भूपेंद्र (पटेल) का रिकॉर्ड मेरे से बड़ा होना चाहिए और मैं इसे हासिल करने के लिए काम करना चाहता हूं।

2002 के गुजरात चुनावों में, मुख्यमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने कुल 182 में से 127 सीटें जीतीं, जो राज्य में पार्टी की अब तक की सबसे अधिक सीटें हैं। राज्य में सर्वकालिक रिकॉर्ड कांग्रेस की 149 सीटों का है, जो अस्सी के दशक के मध्य में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में जीती थी।

बीजेपी शासित राज्य में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। गुजरात में बीजेपी पिछले 27 सालों से सत्ता में है। वर्तमान में भगवा पार्टी के 111 विधायक हैं। कांग्रेस के 14 विधायक दल बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2017 के चुनावों में, भाजपा ने कुल 182 में से 99 सीटें जीती थीं और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात विधानसभा चुनाव 2022BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी