लाइव न्यूज़ :

वॉलनट मेडिकल ने प्रेशर स्विंग एडसरप्शन प्रौद्योगिकी पर आधारित ऑक्सीजन सांद्रक विकसित किया

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून मोहाली स्थित वॉलनट मेडिकल ने 96 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन शुद्धता के साथ प्रेशर स्विंग एडसरप्शन (पीएसए) प्रौद्योगिकी पर आधारित चिकित्सकीय ग्रेड का एक ऑक्सीजन सांद्रक विकसित किया है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह सांद्रक पांच लीटर और 10 लीटर वर्गों में उपलब्ध होगा।

डीएसटी ने कहा, ‘‘प्रेशर स्विंग एडसरप्शन (पीएसए) प्रौद्योगिकी गैस के मिश्रण से एकल गैसों को अलग करती है। पीएसए एक गैर-क्रायोजेनिक वायु पृथक्करण प्रक्रिया है जो आमतौर पर व्यावसायिक कार्यों में उपयोग की जाती है। ये दोनों मापदंड कोविड-19 या श्वास संबंधी अन्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए बहुत अहम हैं।’’

डीएसटी ने कहा कि मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कोविड-19 के उपचार में बड़ी चुनौती रहा है।

उसने कहा कि कंपनी को डीएसटी के तहत राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उद्यमिता विकास बोर्ड (एनएसटीईडीबी) के कवच 2020 अनुदान के जरिए मदद दी गई और उन्होंने आयात पर निर्भरता कम करने के लिए एक साल में ऑक्सीजन सांद्रक विकसित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया