लाइव न्यूज़ :

वाजे विस्फोटक वाली एसयूवी के पीछे की गाड़ी ड्राइव कर रहे थे : अधिकारी

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:58 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च पिछले महीने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास मिली एसयूवी के पीछे-पीछे चल रही इनोवा कार प्रथम दृष्टया मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ड्राइव कर रहे थे।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को एक एसयूवी मिली थी जिसमें विस्फोटक था।

ऐसा संदेह है कि स्कॉर्पियो वाजे का चालक ड्राइव कर रहा था।

एनआईए विस्फोटक वाली गाड़ी की बरामदगी और उस वाहन के कथित मालिक मनसुख हिरन की हत्या के मामलों की जांच कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि मुलुंड चेकपोस्ट के सीसीटीवी फुटेज में इनोवा कार को दक्षिण मुंबई से ठाणे की ओर जाते देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एसयूवी को बाद में दक्षिण मुंबई में मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में ले जाया गया।

एनआईए के पहले आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) इन मामलों की जांच कर रहा था।

अधिकारी ने दावा किया कि एटीएस की निगरानी के कारण ही गाड़ी सुरक्षित थी।

एनआईए ने जांच की जिम्मेदारी संभालने के बाद इनोवा को जब्त कर लिया।

स्कॉर्पियो के संदर्भ में अधिकारी ने कहा कि वह एसयूवी 19 से 21 फरवरी तक सीपी कार्यालय के परिसर में खड़ी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं