लाइव न्यूज़ :

वाजे ने अदालत से जेल में प्रोटीन से भरपूर भोजन एवं मासांहार की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर एंतीलिया प्रकरण और मनसुख हत्या कांड में मुख्य आरोपी मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने अपने स्वास्थ्य की स्थिति का हवाला देते हुए मंगलवार को विशेष एनआईए अदालत से जेल अधिकारियों को उन्हें प्रोटीन से भरपूर और मांसाहारी भोजन करने की अनुमति संबंधी निर्देश देने की अपील की। वाजे ने कहा कि उन्हें कई बीमारियां हैं।

फिलहाल न्यायिक हिरासत में चले रहे वाजे नवी मुंबई की तलोजा जेल में हैं। इस साल सितंबर में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी। उनके आवदेन के अनुसार उन्हें हृदय, पेट संबंधी रोग और अन्य बीमारियां भी हैं।

अपनी अर्जी में वाजे ने अदालत से जेल अधिकारियों को उन्हें प्रोटीन से भरपूर और मांसाहारी भोजन खाने देने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि उनकी बाइपास सर्जरी हो चुकी है , इसलिए फोलोअप के लिए उन्हें किसी निजी अस्पताल के डॉक्टर के पास भेजा जाए। उन्होंने अस्पतालों में दंत और नेत्र उपचार के लिए भी अदालत से अनुमति मांगी।

उनकी अन्य मांगों में दाढ़ी काटने एवं मूंछें काटने-छांटने के लिए अपना किट इस्तेमाल करने की अनुमति शामिल है।

इस साल 25 फरवरी को दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के निवास एंतीलिया के समीप एक एसवीयू पाया गया था जिसमें विस्फोटक सामग्री थी। इसी मामले की जांच के दौरान वाजे को गिरफ्तार किया गया।

ठाणे के व्यापारी एवं इस एसयूवी के मालिक मनसुख हिरण पांच मार्च को ठाणे में एक नाले में मृत पाये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?