लाइव न्यूज़ :

वाजे ने अदालत से भिवंडी से मुंबई के अस्पताल में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:44 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर ‘एंटलिया’ बम प्रकरण एवं मनसुख हिरन हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने यहां की एक विशेष एनआईए अदालत में ठाणे के भिवंडी स्थित एक अस्पताल से मुंबई के अस्पताल में स्थानांतरित करने की अर्जी दी है।

वाजे ने मंगलवार को दाखिल आवेदन में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत से उन्हें इलाज एवं सर्जरी के वास्ते मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतिरत करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। उनके वकील ने यह जानकारी दी और यह भी बताया कि वाजे की अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी।

एनआईए अदालत ने वाजे को 30 अगस्त को हृदयरोग का इलाज कराने के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती हो जाने की अनुमति दी थी। उससे पहले वाजे ने अदालत से कहा था कि वह ‘दूसरा स्टैन स्वामी’ नहीं बनना चाहते हैं। एलगर-माओवादी लिंक मामले के आरोपी स्वामी की स्वास्थ्य अधार पर जमानत का इंतजार करते हुए इस जुलाई में हिरासत में मौत हो गयी थी ।

अदालत की अनुमति के बाद वाजे को भिवंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह औ अन्य नौ आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। वाजे को सहायक पुलिस निरीक्षक के पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘ एंटीलिया’ के पास 25 फरवरी को एक गाड़ी मिली थी जिसमें विस्फोटक थे। ठाणे के व्यापारी मनसुख हिरेन पांच मार्च को एक नाले में मृत पाये गये थे, हिरन ने इस गाड़ी का मालिक होने का दावा किया था।

पिछले सप्ताह विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में एनआईए ने कहा था कि वाजे ने ‘सुपरकॉप’ की छवि फिर हासिल करने के लिए अंबानी के घर के समीप यह गाड़ी खड़ी कर दी जिसमें विस्फोटक थे।

एनआईए ने कहा कि हिरेन की हत्या इसलिए की गयी क्योंकि वाजे ने उसे इस साजिश में ‘कमजोर कड़ी’ समझा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह