लाइव न्यूज़ :

वाजे ने ‘नंबर 1’ के लिए बार मालिकों से 4.7 करोड़ रुपये नकद इकट्ठे किये थे: ईडी

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:26 IST

Open in App

मुंबई, 26 जून निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बताया है कि उन्होंने मुंबई के बार मालिकों से 4.70 करोड़ रुपये नकद इकट्ठे किये थे और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सहायक को सौंप दिये थे। ईडी ने शनिवार को यह दावा किया।

एजेंसी ने यह दावा भी किया कि मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) के पूर्व प्रमुख वाजे ने बार मालिकों तथा प्रबंधकों को बताया कि यह पैसा ‘‘नंबर 1 को और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा तथा सामाजिक सेवा शाखा’’ को जाएगा।

उन्होंने एजेंसी से कहा कि उन्हें पुलिस की जांच के अनेक मामलों में तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख से सीधे निर्देश मिल रहे थे। ईडी ने मुंबई में विशेष धनशोधन रोकथाम कानून अदालत में अपनी रिमांड अर्जी में ये आरोप लगाये थे और देशमुख के सहायकों, उनके निजी सचिव संजीव पलांडे (51) तथा निजी सहायक कुंदन शिंदे (45) की हिरासत की मांग की थी जिन्हें उसने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

अदालत ने उन्हें एक जुलाई तक की ईडी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘वाजे ने कहा है कि उन्होंने दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 के बीच अनेक बार-मालिकों से करीब 4.70 करोड़ रुपये इकट्ठे किये थे और उन्हें अनिल देशमुख के निर्देश पर उनके पीए कुंदन संभाजी शिंदे को जनवरी तथा फरवरी 2021 के महीनों में दो किस्तों में सौंप दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO