लाइव न्यूज़ :

स्कॉर्पियो 'चोरी' होने के दिन वाजे और हिरन की मुलाकात हुई थी : अधिकारी

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:20 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च महाराष्ट्र एटीएस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि 17 फरवरी को निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और हिरन के बीच मुलाकात हुई थी। अधिकारी के अनुसार इसी दिन कारोबारी मनसुख हिरन के पास से स्कॉर्पियो कार 'चोरी' हुई थी।

हिरन पांच मार्च को ठाणे में एक नहर के निकट मृत पाए गए थे। उनके परिवार ने उनकी मौत में वाजे की भूमिका होने का आरोप लगाया था।

जिलेटिन की छड़ों से लदी यही स्कॉर्पियो कार 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट खड़ी मिली थी।

अधिकारी ने कहा कि हिरन की रहस्यमयी मौत से संबंधित मामले की जांच कर रहे आतंकवाद-रोधी दस्ते को दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के निकट एक स्थान का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें वाजे और हिरन मर्सिडीज कार में बैठे दिख रहे हैं।

विस्फोटक लदी कार मिलने के मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने वाजे की गिरफ्तारी के बाद, कथित रूप से उनके द्वारा इस्तेमाल की गई वही मर्सिडीज कार जब्त कर ली थी।

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हिरन और वाजे करीब 10 मिनट तक कार में ही बैठे रहे।

उन्होंने कहा कि हिरन ने दावा किया था कि 17 फरवरी को जब वह ठाणे में अपने घर से दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे थे तो स्कॉर्पियो का स्टीयरिंग जाम हो गया था, इसलिये वह कार को मुलुंद -एरोली सड़क पर छोड़कर कैब से आगे चले गए थे। अगले दिन उनकी एसयूवी लापता हो गई थी।

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में वाजे मर्सिडीज कार से पुलिस आयुक्त के कार्यालय से निकलते दिखे हैं। कार जब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बाहर रुकती है तो हिरन उसकी ओर आते दिख रहे हैं। वह कार में बैठते हैं और दस मिनट बाद कार से निकल जाते हैं जबकि वाजे कार चलाकर आयुक्त के कार्यालय चले जाते हैं।

सूत्रों ने कहा कि एटीएस को संदेह है कि इस मुलाकात के दौरान ही हिरन ने स्कॉर्पियो की चाबी वाजे को सौंप दी थी।

एनआईए ने अंबानी के घर के निकट एसयूवी खड़ी करने के मामले में कथित भूमिका के लिये 13 मार्च को वाजे को गिरफ्तार कर लिया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में एनआईए ने कहा था कि उसने सीएसएमटी के निकट पार्किंग में खड़ी काले रंग की मर्सिडीज कार जब्त की है, जिसमें से पांच लाख रुपये, नोट गिनने की मशीन और ''अपराध में इस्तेमाल किये गए'' कुछ दस्तावेज बरामद किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट