लाइव न्यूज़ :

स्कॉर्पियो 'चोरी' होने के दिन वाजे और हिरन की मुलाकात हुई थी : अधिकारी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 01:14 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च जांचकर्ताओं ने शुक्रवार को दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि 17 फरवरी को निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और कारोबारी मनसुख हिरन के बीच मुलाकात हुई थी।

उन्होंने दावा किया कि इसी दिन हिरन के पास से स्कॉर्पियो कार 'चोरी' हुई थी।

हिरन पांच मार्च को ठाणे में एक नहर के निकट मृत पाए गए थे। उनके परिवार ने उनकी मौत में वाजे की भूमिका होने का आरोप लगाया था।

जिलेटिन की छड़ों से लदी यही स्कॉर्पियो कार 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट खड़ी मिली थी जिसकी जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि हिरन की रहस्यमयी मौत से संबंधित मामले की जांच कर रहे आतंकवाद-रोधी दस्ते को दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के निकट एक स्थान का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें वाजे और हिरन मर्सिडीज कार में बैठे दिख रहे हैं।

विस्फोटक लदी कार मिलने के मामले की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने वाजे की गिरफ्तारी के बाद, कथित रूप से उनके द्वारा इस्तेमाल की गई वही मर्सिडीज कार जब्त कर ली थी।

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हिरन और वाजे करीब 10 मिनट तक कार में ही बैठे रहे।

उन्होंने कहा कि हिरन ने दावा किया था कि 17 फरवरी को जब वह ठाणे में अपने घर से दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे थे तो स्कॉर्पियो का स्टीयरिंग जाम हो गया था, इसलिये वह कार को मुलुंद -एरोली सड़क पर छोड़कर कैब से आगे चले गए थे। अगले दिन उनकी एसयूवी लापता हो गई थी।

अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में वाजे मर्सिडीज कार से पुलिस आयुक्त के कार्यालय से निकलते दिखे हैं। कार जब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बाहर रुकती है तो हिरन उसकी ओर आते दिख रहे हैं। वह कार में बैठते हैं और दस मिनट बाद कार से निकल जाते हैं जबकि वाजे कार चलाकर आयुक्त के कार्यालय चले जाते हैं।

सूत्रों ने कहा कि एटीएस को संदेह है कि इस मुलाकात के दौरान ही हिरन ने स्कॉर्पियो की चाबी वाजे को सौंप दी थी।

एनआईए ने अंबानी के घर के निकट एसयूवी खड़ी करने के मामले में कथित भूमिका के लिये 13 मार्च को वाजे को गिरफ्तार कर लिया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में एनआईए ने कहा था कि उसने सीएसएमटी के निकट पार्किंग में खड़ी काले रंग की मर्सिडीज कार जब्त की है, जिसमें से पांच लाख रुपये, नोट गिनने की मशीन और ''अपराध में इस्तेमाल किये गए'' कुछ दस्तावेज बरामद किये गए हैं।

इस बीच, शुक्रवार को एनआईए के महानिरीक्षक अनिल शुक्ला एवं अधीक्षक विक्रम खलाते ने मुंबई के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से मुलाकात की।

एनआईए के अधिकारियों ने करीब 30 मिनट पुलिस आयुक्त कार्यालय में बिताया। नागराले के पद्भार ग्रहण करने के बाद एनआईए के शीर्ष अधिकारियों की उनसे पहली मुलाकात थी।

एनआईए ने मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया शाखा के कई अधिकारियों से भी पूछताछ की है जहां पर वाजे तैनात था और अबतक दो मर्सिडीज सहित पांच वाहन जब्त किए हैं।

एनआईए की अदालत ने शुक्रवार को वाले के वकील के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया जिसमें उन्हें वाजे से एजेंसी की हिरासत में रहने के बावजूद अकेले में मुलाकात करने की अनुमति मांगी थी। वाजे 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए