लाइव न्यूज़ :

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का खर्च माफ किया जाए : सोरेन

By भाषा | Updated: September 27, 2021 00:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय से आग्रह किया कि राज्य में वाम-चरमपंथ से प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती पर खर्च किये गए 10 हजार करोड़ रुपये को माफ कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए यह सही नहीं है कि इसके लिए राज्य सरकार से पैसा वसूला जाए। झारखंड सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, सोरेन ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा के लिए गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई एक बैठक में कहा कि वाम-चरमपंथ की समस्या केंद्र और राज्य सरकार दोनों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे बताया गया कि झारखंड में केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए अब तक गृह मंत्रालय की ओर से 10 हजार करोड़ रुपये का बिल दिया गया है। मेरा अनुरोध है कि इस बिल को माफ कर दिया जाए और केंद्र सरकार भविष्य में ऐसे बिल राज्य सरकार को नहीं भेजे।”

सोरेन ने कहा कि सहकारी संघवाद के सिद्धांत पर चलते हुए इस समस्या से केंद्र और राज्य सरकार दोनों को मिलकर लड़ना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह