लाइव न्यूज़ :

पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न पर आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें : रजनीकांत मंच

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:04 IST

Open in App

चेन्नई, 15 दिसंबर रजनीकांत से जुड़े संगठन ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ (आरएमएम) ने मंगलवार को अपने सदस्यों से कहा कि वे अभिनेता द्वारा जल्दी ही शुरू होने वाली पार्टी के नाम और चुनाव आयोग द्वारा आवंटित चुनाव चिह्न के बारे में 'आधिकारिक' घोषणा की प्रतीक्षा करें।

आरएमएम ने मीडिया के एक हिस्से में आयी खबरों का हवाला देते हुए अपने प्रशंसकों और समर्थकों से इंतजार करने की अपील की। खबरों में रजनीकांत द्वारा जल्दी ही शुरू की जाने वाली पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न का जिक्र किया गया था।

आरएमएम ने एक बयान में कहा, "हम पदाधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे तब तक प्रतीक्षा करें, जब तक कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती।"

आरएमएम ने हालांकि इन खबरों को खंडन नहीं किया।

रजनीकांत ने हाल ही में कहा था कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे और उनकी पार्टी अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग