लाइव न्यूज़ :

वहीद पारा मामला: पुलिस दविंदर सिंह और हिजबुल आतंकी नवीद बाबू को हिरासत में लेगी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:51 IST

Open in App

श्रीनगर, 25 फरवरी जम्मू-कश्मीर पुलिस जल्द ही निलंबित पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी नवीद बाबू को उस मामले में पूछताछ के लिये हिरासत में लेगी जिसमें पीडीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष वहीद-उर-रहमान पारा को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

एक अदालत में प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार, गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामलों की जांच करने के लिए अधिकृत सीआईडी की शाखा केंद्रीय जांच कश्मीर (सीआईके) ने न्यायाधीश को सूचित किया है कि वह जल्द ही मामले में पूछताछ के लिये उन्हें हिरासत में लेगी।

सीआईके ने पिछले साल भरोसेमंद और गोपनीय सूत्रों के आधार पर यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया था जिसमें कहा गया था कि कुछ राजनीतिक पदाधिकारी अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रहे हैं और कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों में मदद कर रहे हैं और उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं।

पुलिस विशेष अदालत में पारा द्वारा दायर जमानत याचिका का जवाब दे रही थी, जिसे बाद में 23 फरवरी को खारिज कर दिया गया था।

पुलिस के वकील ने अदालत में कहा था, ‘‘जांच में पता चला है कि आरोपी राष्ट्र विरोधी तत्वों और कुछ सक्रिय सदस्यों के संपर्क में था, जिसमें कुछ ऐसे आरोपी भी शामिल हैं, जो फिलहाल एनआईए मामले में जेल में बंद हैं।’’

पुलिस के वकील ने अदालत में कहा था, ‘‘इस मामले में इन आरोपियों से जम्मू की एनआईए अदालत से अनुमति लेने के बाद पूछताछ की जानी है।’’

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गिरफ्तार करने के बाद सिंह, सैयद नवीद मुश्ताक उर्फ ​​नवीद बाबू के साथ-साथ समूह के कथित सक्रिय सदस्य इरफान शफी मीर और इसके सदस्य रफी अहमद राथर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। व्यापारी तनवीर अहमद वानी और नावेद बाबू के भाई सैयद इरफान अहमद को भी नामजद किया गया था।

सिंह के साथ मीर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिछले साल जनवरी में गिरफ्तार किया था, जब वे कठोर सर्दियों से बचाने के लिए नवीद बाबू और राथर को कश्मीर से बाहर निकाल रहे थे। बाद में, इस मामले को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था और एजेंसी ने पिछले साल जुलाई में आरोप पत्र दायर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया