लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपी वधावन परिवार के सदस्यों पर अस्पताल से 'कार्यालय चलाने' का आरोप

By भाषा | Updated: June 11, 2021 18:39 IST

Open in App

मुंबई, 11 जून बंबई उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर शुक्रवार को राज्य सरकार से जवाब मांगा, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 600 करोड़ से अधिक रुपये के पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक घोटाले में गिरफ्तार राकेश और धीरज वधावन को अस्पताल में कई अनधिकृत विशेषाधिकार मिल रहे हैं।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की पीठ ने महाराष्ट्र सरकार से अगले सप्ताह तक एक हलफनामा दायर करने को कहा है। साथ ही यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित केईएम अस्पताल से दोनों आरोपियों की ताजा स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता इरम सैयद को अस्पताल को भी पक्ष बनाने के लिये कहा है। सैयद ने दावा किया कि वधावन परिवार के इन सदस्यों को 2019 में ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद से समय-समय पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राकेश वधावन इस साल अप्रैल से अस्पताल में भर्ती हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में जब वह अस्पताल गईं तो उन्होंने देखा कि राकेश वधावन कारोबारी कामकाज कर रहे हैं और अस्पताल के बिस्तर से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

सैयद ने अदालत से कहा, ''वह केईएम अस्पताल के 11वें तल से कार्यालय चला रहे हैं।''

उन्होंने अपने दावों के समर्थन में तस्वीरें और वीडियो भी पेश किये। सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि राकेश वधावन कोविड-19 से जूझ रहे हैं, इसलिये उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसपर अधिवक्ता सैयद ने कहा कि यदि ऐसा है तो उन्हें एकांतवास या कोविड वार्ड में होना चाहिये था। अदालत याचिका पर अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह