लाइव न्यूज़ :

व्यापमं घोटाला: 2013 की पुलिस आरक्षक परीक्षा में धांधली के मामले में दो लोगों को सात-सात साल की सजा

By भाषा | Updated: July 31, 2021 21:20 IST

Open in App

भोपाल, 31 जुलाई सीबीआई की एक विशेष अदालत ने शनिवार को मध्यप्रदेश व्यापमं (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) द्वारा आयोजित 2013 की पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में दोषी करार देते हुए दो लोगों को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई है।

सीबीआई के विशेष अभियोजक सतीश दिवाकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि न्यायाधीश नीतिराज सिंह सिसोदिया ने मुरैना जिले के रहने वाले ओमप्रकाश त्यागी (35) और सतीश जाटव (35) को कैद की सजा के साथ दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन के अनुसार उम्मीदवार त्यागी ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के पास कराने के लिए जाटव को सवा लाख रुपये दिए और इसके बाद एक अन्य व्यक्ति प्रखर द्विवेदी को जाली प्रवेश पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कर परीक्षा लिखने के काम पर रखा गया।

दिवाकर ने बताया कि मुकदमे के दौरान त्रिवेदी की एक कार हादसे में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि त्यागी और जाटव को भादंवि की संबद्ध धाराओं और मध्यप्रदेश परीक्षा मान्यता अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी करार दिया गया।

उन्होंने कहा कि सीबीआई इंस्पेक्टर शिरीष पावड़े मामले के जांच अधिकारी थे। मालूम हो कि मध्यप्रदेश में सरकारी भर्तियों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुख्यात व्यापमं घोटाला हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह