लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मिला घायल गिद्ध, पंखों पर टैग और बॉडी में GPS चिप फिट, देखने के लिए उमड़ी भीड़

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 25, 2020 16:36 IST

वन विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में गिद्धों की कौन सी प्रजाति खतरे में है, इसका लेकर एक सर्वे किया जा रहा है। ऐसा हो सकता है कि ये गिद्ध उसी सर्वे का हिस्सा हो।

Open in App
ठळक मुद्देफॉरेस्ट ऑफिसर के मुताबिक विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों के अस्तित्व को जानने के लिए टैगिंग किया जाता है। गिद्ध मिलने की सूचना मिलते ही गांव वाले उसे देखने के लिए उमड़ पड़े थे। 

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शुक्रवार को घायल गिद्ध मिला है। जिसके पंखों पर C3 का टैग लगा हुआ है और बॉडी में JPS चिप फिट है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर गिद्ध को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल गिद्ध का इलाज किया जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिद्ध को या तो चोट लगी है या फिर वह बीमार है। गिद्ध मिलने की सूचना मिलते ही गांव वाले उसे देखने के लिए उमड़ पड़े थे। 

नवभारत टाइम्स ने तमकुही रेंज के फॉरेस्ट ऑफिसर नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी के हवाले से लिखा है, यह गिद्ध विलुप्त प्राय पक्षी है। देखने से ऐसा लगता है कि जैसे यह किसी शोध संस्था का है..इसलिए इसके पंखों पर अपना कोडिंग और लोकेशन ट्रेस करने के लिए चिप लगाया है। उन्होंने बताया कि विलुप्त हो रहे पशु पक्षियों के अस्तित्व को जानने के लिए टैगिंग किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस गिद्ध की सारी जानकारी जल्दी मिल जाएगी।

वन विभाग के मुताबिक गिद्धों की कौन सी प्रजाति खतरे में है, इसका लेकर एक सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए मैपिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ताकि इनकी संख्या और दिनचर्या का पता लगाया जा सके। इसके लिए राज्य में एक व्यापक अभियान चल रहा है। 

अधिकारियों का यह भी कहना है कि हो सकता है कि ये गिद्ध महराजगंज का हो।  महराजगंज के फरेंदा में राज्य का पहला जटायु संरक्षण और प्रजनन केंद्र भी स्‍थापित किया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं