लाइव न्यूज़ :

वृन्दावन की विधवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजीं राधा एवं कृष्ण की छाप वाली विशेष राखियां

By भाषा | Updated: August 2, 2020 06:14 IST

पिछले कुछ वर्षों से ये विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं हर वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें एवं राष्ट्रपति को राखियां बांधती आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षाबंधन का त्योहार 3 अगस्त को मनाया जाएगावृंदावन की विधवाएं हर साल पीएम और राष्ट्रपति को राखी बांधती हैं

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में वृन्दावन के विभिन्न आश्रय सदनों में प्रवास कर रहीं विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं ने शनिवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके नाम एवं चित्र के साथ बनाई गईं 501 राखियां एवं कोरोना संकट के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के लिए राधा और कृष्ण की लीलाओं से प्रेरित चित्रों वाले इतने ही मास्क बनाकर भेजे हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से ये विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं हर वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें एवं राष्ट्रपति को राखियां बांधती आ रही हैं। किंतु, इस वर्ष कोरोना संकट के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आश्रमों में ही तैयार की विशिष्ट राखियां एवं फेसमास्क उनको भेजे गए हैं। ये राखियां तथा मास्क वृन्दावन के शारदा एवं मीरा सहभागिनी आश्रय सदनों में रहने वाली वृद्ध एवं अशक्त माताओं-बहिनों द्वारा कई दिनों की कड़ी मेहनत से तैयार की गई हैं।

सुलभ होप फाउण्डेशन की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया, ‘‘75 वर्षीय छवि दासी, जिन्होंने बीते दिन व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री को राखी बाँधी थी, इस बार दुःखी हैं। परंतु, उन्हे यह भी संतोष है कि उन लोगों के हाथों से बनी राखियां व मास्क प्रधानमंत्री को भेजे गए हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘मैंने व्यक्तिगत रूप से सुरक्षित रहें, और ‘आत्मनिर्भर’ जैसे संदेश देने वाले प्रधानमंत्री के मास्क लगाए चेहरे की पिक्चर वाले मास्क विशेष रूप से उनके लिए बनाए थे। जो आज भेजे हैं।’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया