लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में उगते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य दिखाया, छठ पूजा का समापन

By भाषा | Updated: November 21, 2020 19:27 IST

Open in App

कोलकाता, 21 नवंबर छठ पूजा के आखिरी दिन शनिवार प्रात: अपने घरों में पानी के कंटेनरों, तालाबों, नदियों और अन्य जलाशयों के समीप व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न में व्रतियों ने प्रशासन द्वारा तैयार किये गये कृत्रिम जलाशयों के समीप छठ पूजा का विधि-विधान किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से आसपास के तालाबों पर नहीं जाने और घरों में ही छठ मनाने तथा कोविड-19 के रोकथाम से संबंधित स्वास्थ्य नियमों का पालन करने की अपील की थी।

कोलकाता में प्रशासन ने रवींद्र सरोबर और सुभाष सरोबर में अदालती आदेश के चलते पूजा नहीं होने दी।

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को व्यवस्था दी थी कि रवींद्र सरोबर झील में छठ नहीं मनाने दिया जाएगा जबकि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सुभाष सरोबर में छठ मनाने पर रोक लगा दी थी।

मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रशासन के साथ सहयेाग करने और अदालती आदेश का पालन करने की अपील की थी।

शहर में बिहारी समाज के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अदालत के आदेश का पालन करने के लिए सभी को धन्यवाद। कोविड-19 दिशानिर्देशों का हम उल्लंघन नहीं करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया