राजस्थान के 50 नगर निकायों में चुनाव के लिए शुक्रवार को होगा मतदान
By भाषा | Updated: December 10, 2020 17:30 IST2020-12-10T17:30:25+5:302020-12-10T17:30:25+5:30

राजस्थान के 50 नगर निकायों में चुनाव के लिए शुक्रवार को होगा मतदान
जयपुर, 10 दिसंबर राजस्थान में 12 जिलों के 50 नगर निकायों (43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद) के सदस्यों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा, जिसमें 14 लाख से ज्यादा मतदाता 7,249 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त पी एस मेहरा ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि 43 नगर पालिकाओं और सात नगर परिषदों के 1,775 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। यहां 2,622 मतदान केंद्रों पर कुल 14,32,233 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इन निकायों के सदस्य पदों के लिए कुल 7,249 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।