लाइव न्यूज़ :

गुजरात में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 19, 2021 10:17 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 दिसंबर गुजरात में कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8,690 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 23,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदान शुरू हो गया।

गुजरात विधानसभा के लिए अगले साल दिसंबर में होने वाले चुनाव से पहले ग्राम पंचायत चुनाव को राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। ग्राम पंचायत चुनाव का उम्मीदवार किसी राजनीतिक दल के चिह्न पर नहीं, बल्कि अपनी निजी क्षमता पर लड़ता है। बहरहाल, उम्मीदवार किसी न किसी दल से संबद्ध रहता है।

विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रमुखों और वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए सुबह सात बजे से मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 21 दिसंबर को होगी।

सरंपच के चुनाव के लिए 27,200 और पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए 1,19,998 उम्मीदवार मैदान में हैं।

गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 1,165 ग्राम पंचायतों और 9,613 वार्ड में प्रतिनिधि निर्वरोध चुने गए हैं। गुजरात में इस प्रकार की पंचायतों को ‘समरस’ कहते हैं।

इसने बताया कि इसके अलावा 473 सरपंच ‘‘आंशिक रूप से निर्विरोध’’ प्रक्रिया (जब नामांकनों को वापस लिए जाने के कारण सरपंच के पद के लिए केवल एक उम्मीदवार शेष बचता है) के तहत चुने गए।

ग्राम पंचायत चुनावों में हर मतदाता को दो मत डालने होते हैं-एक मत सरपंच के लिए और दूसरा मत अपने वार्ड के पंचायत सदस्य के लिए।

राज्य निर्वाचन निकाय ने कहा कि अत्यधिक वार्ड संख्या के कारण इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बजाय मतपेटियों का उपयोग किया जा रहा है और 23,112 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। चुनाव के लिए 37,451 मतपेटियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

चुनाव में कुल 1.81 करोड़ से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 93.6 लाख पुरुष और 88.3 लाख महिलाएं शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील और अत्यंत संवेदनशील घोषित किए गए लगभग 10,000 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं