लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 32 जिलों की 102 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 21, 2021 12:07 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर महाराष्ट्र में 32 जिलों की 102 नगर पंचायतों के लिए मंगलवार को मतदान हो रहा है। यह चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण का प्रावधान किए बिना हो रहा है।

बीड की नगर पंचायत सीटों पर भाजपा नेता पंकजा मुंडे और उनके चचेरे भाई एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राज्य मंत्री धनंजय मुंडे के समर्थकों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।

इसी तरह, सिंधुदुर्ग में शिवसना के समर्थकों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे के बीच भी ऐसा ही मुकाबला है।

महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में हुए राज्य विधान परिषद चुनाव में छह में से चार सीटों पर जीत दर्ज की थी।

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने पिछले सप्ताह कहा था कि ओबीसी आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों के स्थानीय निकायों के लिए चुनाव, जो मंगलवार को होने वाले थे, अब 18 जनवरी को होंगे और आरक्षित सीटों को सामान्य श्रेणी की सीटों में तब्दील कर दिया गया जाएगा। उच्चतम न्यायालय के इस संबंध में दिए फैसले के दो दिन बाद यह घोषणा की गई थी।

राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने कहा था कि इन स्थानीय निकायों में सामान्य, अनूसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीटों के लिए चुनाव 21 दिसंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे।

राज्य सरकार चाहती थी कि एसईसी ओबीसी राजनीतिक आरक्षण बहाल होने तक सभी स्थानीय निकाय चुनावों पर रोक लगा दे।

उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र एसईसी को ओबीसी के लिए आरक्षित स्थानीय निकायों में 27 प्रतिशत सीटों को सामान्य श्रेणी के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश दिया था, ताकि चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल