लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में 30 सीटों पर मतदान शुरू, सभी की निगाहें नंदीग्राम पर

By भाषा | Updated: April 1, 2021 08:27 IST

Open in App

नंदीग्राम/कोलकाता, एक अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट समेत 30 निर्वाचन क्षेत्रों पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में नौ-नौ सीटों, बांकुड़ा में आठ और दक्षिण 24 परगना में चार सीटों पर कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मतदान चल रहा है।

मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गई। मतदान शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा।

इन 30 सीटों पर 75 लाख से अधिक मतदाता 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे और सभी की निगाहें नंदीग्राम सीट पर हैं, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी चुनौती दे रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने सभी 10,620 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है और वहां सुरक्षा मुहैया कराने के लिए राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय बलों की करीब 651 कंपनियों को तैनात किया है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 210 कंपनियों को तैनात किया गया है, पूर्व मेदिनीपुर में 199, दक्षिण 24 परगना में 170 और बांकुड़ा में 72 कंपनियों को तैनात किया है।

उन्होंने बताया कि टीएमसी और भाजपा सभी 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं जबकि माकपा 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसके सहयोगी दल कांग्रेस ने 13 तथा आईएसएफ ने दो उम्मीदवार उतारे हैं।

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आठ चरणों में हो रहे हैं। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां