लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के आठवें चरण के लिए 2633 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी

By भाषा | Updated: December 8, 2018 10:47 IST

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा सहित तमाम उपाय किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान 17 नवंबर को हुआ थासातवें चरण में 73.8 प्रतिशत मत पड़े थे।

श्रीनगर, आठ दिसम्बर (भाषा): जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान 2,600 से अधिक मतदान केन्द्रों पर शनिवार सुबह शुरू हो गया। यह चुनाव कुल नौ चरणों में होना है। अधिकारियों ने बताया कि 2,633 मतदान केन्द्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। इनमें से 550 कश्मीर संभाग में और 2083 मतदान केन्द्र जम्मू संभाग में हैं। उन्होंने बताया कि 361 मतदान केन्द्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, जिनमें 550 कश्मीर संभाग और 190 जम्मू संभाग में हैं।

छठे चरण में कुल करीब 6,304 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 331 सरपंच और 2007 पंच सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 43 सरपंच और 681 पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा सहित तमाम उपाय किए गए हैं।

जम्मू कश्मीर पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान 17 नवंबर को हुआ था जिसमें 74.1 प्रतिशत वोट पड़े थे। 20 नवंबर को दूसरे चरण में 71.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीसरे चरण में 75.2 प्रतिशत और चौथे चरण में 71.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, पांचवें चरण में 71.1 प्रतिशत, छठे में 76.9 प्रतिशत और सातवें चरण में 73.8 प्रतिशत मत पड़े थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया