लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के दूसरे चरण का मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:06 IST

Open in App

जम्मू, एक दिसम्बर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के दूसरे चरण में मंगलवार को शुरुआती कुछ घंटों में 23 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। पूर्वाह्र 11 बजे तक कश्मीर संभाग में 15.64 प्रतिशत और जम्मू संभाग में 32.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

डीडीसी के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 321 उम्मीदवार मैदान में हैं और चुनाव के इस चरण में पंजीकृत 7.90 लाख मतदाताओं के लिए 2,142 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में 280 सीट हैं जिनमें से दूसरे चरण में 43 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू संभाग में हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश में 83 सरपंच पदों के लिए चुनाव हो रहा है, जिसके लिए 223 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसके अलावा 331 पंच पदों पर उपचुनाव हो रहे हैं, जिसके लिए 700 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जम्मू कश्मीर को केन्द्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद पहली बार हुए जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए 28 नवम्बर को पहले चरण का मतदान हुआ था। आठ चरणों में होने वाले डीडीसी चुनाव के पहले चरण में 52 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह