लाइव न्यूज़ :

असम में हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर तीसरे व अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह अप्रैल असम में 12 जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को अंतिम चरण का मतदान हुआ। अधिकारियों के अनुसार हिंसा और गड़बड़ी की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा।

एक अधिकारी ने बताया कि गोलकगंज के दिघलतरी प्राथमिक विद्यालय के एक मतदान केंद्र पर कुछ मुद्दों को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गयी। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवा में गोलीबारी की। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि संबंधित मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए मतदान रोक दिया गया और कुछ देर बाद फिर से यह शुरू हो गया।

बिलासीपारा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गुटीपारा में एक मतदान केंद्र पर कुछ लोगों ने मुफ्त मास्क बांटने को लेकर सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। हमलावरों ने मतदान केंद्र पर पथराव भी किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अधिकारियों के अनुसार मतदान केंद्र पर लगभग आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।

बल के एक अधिकारी के अनुसार बोंगाईगांव के एक मतदान केंद्र में भारी भीड़ के पहुंचने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसी क्षेत्र में एक अन्य मतदान केंद्र पर उस समय हंगामा होने लगा जब पीठासीन अधिकारी एक दिव्यांग व्यक्ति को वोट डालने में मदद करने के लिए चले गए। एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तुरंत स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

एक अन्य घटना में पुलिस ने गुवाहाटी के कामरूप एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर कम से कम दो लोगों को उस समय हिरासत में में लिया जब वे कथित तौर पर भाजपा के पर्चे बांट रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम के खराब होने की सूचना मिली थी और उन मशीनों को बदलने के बाद वहां फिर मतदान शुरू हुआ।

मास्क पहने मतदाता विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर पंक्तियों में खड़े थे। आपस में दूरी बनाते हुए मतदाता यहां विशेष निशान पर खड़े होकर मतदान की अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे।

जिन मतदाताओं के पास मास्क नहीं थे, उन्हें मास्क दिया जा रहा था।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहले मतदाताओं को पौधों और वरिष्ठ नागरिकों का 'गमोसा' (पारंपरिक असमिया गमछा) के साथ अभिनंदन किया गया।

भाजपा के मंत्रियों हिमंत बिस्व सरमा, चंद्र मोहन पटवारी, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और फणीभूषण चौधरी ने सुबह अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाले। वे सभी इस चरण में चुनावी मैदान में हैं।

बीपीएफ मंत्रियों चंदन ब्रह्मा और प्रमिला रानी ब्रह्मा के अलावा बीपीएल प्रमुख हगराम मोहिलरी, कांग्रेस नेता रतुल पटवारी और अभिनेता कपिल बोरा ने भी वोट डाले।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर और ई-रिक्शा की व्यवस्था की गयी थी।

मॉडल मतदान केंद्रों में बच्चों के खेलने का स्थान, बैठने की जगह, सेल्फी ज़ोन आदि बनाए गए थे। कुछ मतदान केंद्रों को बोतलों, प्लास्टिक आदि के साथ बनाए सजाया गया था। कुछ मतदान केंद्रों को राज्य की बहु-सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हुए सजाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित